सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Ambedkar-Nagar: नौकरी दिलाने के नाम पर जीएनएम की छात्रा से दुष्कर्म



शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

आलापुर, (अंबेडकरनगर)।  आलापुर में छात्रा को नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि कहीं शिकायत की तो उसे और उसके परिजनों को जान से मरवा देगा। पुलिस ने तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 आलापुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी पीड़िता ने बताया कि वह जीएनएम की छात्रा है। पीड़िता के अनुसार शेखपुर मलपुरा निवासी रामपाल प्रजापति ने बीते दिनों उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। वह उसकी बातों में आ गई। आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच जब उसने नौकरी दिलाने का आरोपी पर दबाव बनाया तो पहले तो उसने आनाकानी की, फिर नौकरी दिलाने से मना कर दिया। साथ ही गालीगलौज की।  आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को यह बात बताई तो तुम्हारे साथ-साथ तुम्हारे परिजनों को भी जान से मरवा देंगे। इससे डरकर उसने मामले की जानकारी किसी को नहीं दी। आरोपी की धमकी से परेशान होकर अब परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद रामपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं