सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

यूपी बोर्डः आनलाइन आवेदन की तिथि 25 अगस्त तक बढ़ी

आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल होने के लिए जिन विद्यार्थियों ने अब तक आनलाइन आवेदन नहीं किया है, उन्हें  बोर्ड ने दूसरा मौका दिया है। बोर्ड ने आनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी है। 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में अब 25 अगस्त की मध्य रात्रि तक जमा किए जा सकेंगे। पहले यह तिथि 16 अगस्त निर्धारित थी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। इसे 25 अगस्त कर दिया गया है। अब विलंब शुल्क के साथ संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के शुल्क जमा की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर 20 अगस्त के बजाय 30 अगस्त की मध्य रात्रि तक अपलोड किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पहले छात्र-छात्राओं के अपलोड संपूर्ण विवरण की जांच प्रधानाचार्य द्वारा करने की तिथि 21 से 31 अगस्त निर्धारित थी अब इसे बढ़ाकर 31 अगस्त से सात सितंबर तक कर दिया गया है।आनलाइन अपलोड छात्र-छात्राओं के विवरण में जांच के दौरान यदि कोई संशोधन वांछित है तो उसे वेबसाइट पर प्रधानाचार्य आठ सितंबर से 18 सितंबर तक कर सकेंगे। पहले यह तिथि एक सितंबर से 10 सितंबर थी। पंजीकृत छात्र-छात्राओं की फोटोयुक्त नामावली एवं कोषपत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय भेजने लिए डीआइओएस कार्यालय में 30 सितंबर 2022 तक जमा किए जा सकेंगे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं