सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

गाजियाबाद: पढ़ाई से छुटकारा पाने को 10वीं के छात्र ने की दोस्त की हत्या

स्कूल न जाना से पड़े इसलिए बनाई थी जेल जाने की योजना
गाजियाबाद। गाजियाबाद के मसूरी इलाके में हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मसूरी थाना क्षेत्र में दसवीं के एक छात्र ने स्कूल और पढ़ाई से छुटकारा पाने के लिए आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले अपने दोस्त की हत्या कर दी। आखिरी बार दोनों को साथ देखे जाने पर पुलिस को आरोपी पर शक हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी ने बेबाकी से अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि स्कूल से बचने के लिए उसने जेल जाने की योजना बनाई थी। इसी के तहत उसने गला दबाकर दोस्त की हत्या कर दी।
मसूरी थानाक्षेत्र के ननकागढ़ी में रहने वाले राज मिस्त्री विनोद का बेटा नीरज आठवीं कक्षा में पढ़ता था। पड़ोस में ही रहने वाला 16 वर्षीय और दसवीं कक्षा का छात्र उसका दोस्त था। सोमवार करीब चार बजे हत्यारोपी किशोर, नीरज को घर से घूमने के बहाने अपने साथ ले गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के बराबर में स्लैब पर ले जाकर उसने नीरज की गला दबाकर हत्या कर दी। नीरज बेसुध होकर गिर गया, जिसके बाद हत्यारोपी छात्र मौके से फरार हो गया। उधर, राहगीरों ने किशोर को पड़ा देख पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नीरज को पास के अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
x

सर्वाधिक पढ़ीं गईं