सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

UP: बांके बिहारी मंदिर से गायब हुए लड्डू गोपाल


बटेंगे पर्चे, पता लगाने वाले को मिलेगा ईनाम 

उत्तर प्रदेश, टीम। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर से लड्डू गोपाल गुम हो गए हैं। लड्डू गोपाल के गुम होने से श्रद्धालु परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। लड्डू गोपाल के न मिलने पर अब श्रद्धालु परिवार पर्चे बांटेगा। वृदावन के प्रवेश द्वारों पर होर्डिंग लगाएगा।

 नोएडा के रियल एस्टेट कारोबारी श्यामवीर सिंह ने 21 जुलाई की सुबह राजभोग सेवा में मंदिर सेवायत मोनू गोस्वामी की सेवा में फूलबंगला अर्पित किया था। श्यामवीर का एक फ्लैट वृंदावन के एनआरआइ ग्रीन में है। परिवार के साथ ज्यादातर यहीं रहते हैं। पत्नी शशि सिंह अपने लड्डू गोपाल को लेकर भी मंदिर सुबह छह बजे ही पहुंच गईं। ठा. बांकेबिहारी अपने सिंहासन पर विराजे। शशि ने लड्डूगोपाल भी उनके समीप विराजित करा दिए। दोपहर को राजभोग आरती के बाद पट बंद हुए, सेवायत ठाकुरजी को विश्राम करानने गर्भगृह में ले गए और लड्डूगोपाल शशि सिंह को सौंप दिए। इसके बाद पूरा परिवार ठाकुरजी के छप्पनभोग की डलिया व अन्य सामान उठाने जगमोहन में पहुंच गया। सामान उठाते समय लड्डूगोपाल को पास में चंदनकोठरी के समीप विराजित कर दिया। इसी दौरान 10-15 लोग एक साथ ऊपर चढ़े। इसी बीच लड्डूगोपाल गायब हो गए। स्वजन परेशानन हुए। पूरे मंदिर में लाला को ढूंढा। सीसीटीवी फुटेज देखे। परिवार को एक व्यक्ति गेट नंबर चार पर लड्डूगोपाल लिए फुटेज में दिखा। लेकिन शशि ये स्पष्ट नहीं कर पा रहे कि ये लड्डू गोपाल उनके हैं या नहीं। लड्डू गोपाल की खोज करने वाले को दस हजार रुपये देने का विज्ञापन भी शशि ने दिया । मंदिर के बाहर इसका बैनर भी लगा दिया। श्यामवीर सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि अभी तक लड्डू गोपाल के बारे में कोई सूचना नहीं मिला। परिवार का एक-एक पल मुश्किल में बीत रहा है। उन्होंने बताया कि अब पर्चे छपवा रहे हैं, जिनमें लड्डू गोपाल को खोजकर लाने वाले को दस हजार रुपये का इनाम देने की बात लिखी जाएगी। ये पर्चे वृंदावन और आसपास के इलाके में बांटे जाएंगे। वृंदावन के हर प्रवेश द्वार पर इस आशय का होर्डिंग भी लगाया जाएगा। उधर, लड्डू गोपाल की बच्चे की तरह सेवा करने वाली शशि सिंह की हालत अभी भी ठीक नहीं है। हर पर वह अपने लाला के आने की राह तक रही हैं। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं