सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

U.P. : भगवान श्रीकृष्ण ने लिया स्कूल में दाखिला, रोज क्लास में करते हैं पढ़ाई

उत्तर प्रदेश। जालौन जिले में भगवान कृष्ण ने स्कूल में प्रवेश लिया। इतना ही नहीं बल्कि हर रोज भगवान श्रीकृष्ण क्लास में बैठते हैं। इनकी उपस्थिति भी दर्ज होती है। कहते हैं कि अगर श्रद्धा सच्ची होती है तो जीवन में एक साथ के तौर पर नर आने लगते हैं। यही जालौन के एक परिवार में देखने को मिला। जहां, श्रीकृष्ण के बालरूप बाल गोपाल का बल्यावस्था में स्कूल में प्रवेश कराया। श्री कृष्ण द्वापर की जिस कक्षा में ग्वाले भगवान कृष्ण के साथ गुरु संदीपनी से दीक्षा लेते थे, अब उस कक्षा का प्रारूप कलियुग में भी चरितार्थ है। बुंदेलों की धरती पर कान्हा एक स्कूल के विद्यार्थी हैं। स्कूल में इनका नाम माधव रखा गया है। मालूम हो कि श्रीकृष्ण का ही दूसरा नाम माधव है।

माधव के नाम से लगती है अटेंडेंस

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक निजी स्कूल में बीती एक जुलाई को लड्डू गोपाल का दाखिला हुआ है। ये कोई आम बच्चा नहीं बल्कि वही भगवान कृष्ण हैं, जिन्होंने सारी सृष्टि को गीता का विराट ज्ञान दिया आज वो नन्हें बच्चों के साथ विद्यार्थी बने हैं। जालौन के इस स्कूल में कृष्ण बच्चों के साथ विद्यार्थी रूप में बैठे हैं। क्लास में भगवान कृष्ण के लिए अलग बेंच है और बकायदा माधव के नाम से उनकी अटेंडेंस भी ली जाती है। बच्चों के साथ अलग बेंच पर बैठकर पढ़ाई भी करते हैं। बच्चे की तरह पालन पोषण जालौन का ये परिवार श्रीकृष्ण की भक्ति मे अटूट विश्वास रखता है। हर रोज बच्चे की तरह तैयार करके स्कूल ले जाता और लाता है। कहने को तो ये सिर्फ एक क्लास में रखी श्री कृष्ण की प्रतिमा की तस्वीर है। लेकिन इस तस्वीर के पीछे के भाव बड़े हैं। कई बार छोटा सा एक कदम बहुत बड़ा संदेश देता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं