सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

U.p.:सामुदायिक स्वास्थ्य अफसरों की भर्ती करेगा NHM, जानें कितनी होगी सैलरी

लखनऊ। नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की भर्ती करने जा रहा 

नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। नौ अगस्त तक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परीक्षा के आधार पर सीएचओ की भर्ती होगी।  खास बात यह है कि आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को कोई फीस जमा नहीं करनी होगी।एनएचएम की तरफ से संविदा के आधार पर 5505 पदों पर सीएचओ की भर्ती होगी। इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी और बीएससी नर्सिंग डिग्रीधारी सीएचओ पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले चार माह का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, जो आयुष्मान भारत योजना के तहत होगा। इसके बाद सब हेल्थ सेंटर पर तैनाती दी जाएगी। परीक्षा के आधार पर भर्ती होगी। 100 नम्बर की परीक्षा होगी। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा होगा। गलत जवाब होने की दशा में नम्बर नहीं काटे (नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी) जाएंगे। अधिकतम 35 साल की उम्र वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। आरक्षण के हिसाब से उम्र की सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

35 हजार मिलेगा वेतन

प्रशिक्षण के दौरान 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद 35 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसमें 20 हजार वेतन होगा, जबकि 15 हजार रुपये परफॉरमेंस बेस्ड इनसेंटिव दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को ढाई लाख रुपये का बांड भरना होगा, ताकि प्रशिक्षण और नौकरी की सेवा शर्तों को पूरा किया जा सके।

इन पांच जिलों में हैं सबसे ज्यादा पद

जिला                   खाली पद

बहराइच                297

बलरामपुर              221

गोंडा                     218

आजमगढ़              217

लखीमपुरी खीरी      198


सर्वाधिक पढ़ीं गईं