सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

U.P. News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत व कई अन्य लोग हुए घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, ललितपुर और संभल जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शनिवार को पांच लोगों की मौत हो गई।उत्तर प्रदेश शासन के राहत आयुक्‍त कार्यालय से शनिवार की शाम जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। 

बयान के मुताबिक, शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गोरखपुर में दो, ललितपुर में दो और संभल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा, ललितपुर में आठ व्यक्ति घायल हो गये हैं।बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं। घायलों का उपचार किया जा रहा है। अमरनाथ गुफा के पास हुए हादसे से जुड़ी जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर पर कॉल करेंबयान के अनुसार, जम्मू कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को बादल फटने की घटना में फंसे या लापता लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने और सहायता के लिए राजस्व आयुक्त कार्यालय 24 घंटे राज्य स्तरीय आपातकालीन संचालन केंद्र चला रहा है और केंद्र के टोल फ्री नंबर 1070 पर किसी भी प्रकार की जानकारी या मदद के लिए संपर्क किया जा सकता है।जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को बादल फटने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं