सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Social Media: कुछ ऐसी दिखाई देगी दुनिया की आखिरी सेल्फी, देखते ही डर से कांप जाएगी रुह!

सोशल मीडिया डेस्कः

आज के समय में तो आपका जब मन करता है, तब आप फोन निकाल कर सेल्फी ले लेते हैं. लेकिन हाल ही में एक शख्स ने सोशल मीडिया (Social Media) पर दुनिया के आखिरी सेल्फी (World's Last Selfie) की झलक दिखाई. इसे देखने के बाद आपका मन घबरा जाएगा.

 

दुनिया में फोटोग्राफी की शुरुआत 1830 के दशक में फ्रांस में हुआ था. ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों से लेकर कलरफुल की जर्नी काफी रोमांचक थी. इसके बाद तो थ्री डी से लेकर अन्य कई तरह की तस्वीरें सामने आई. सेल्फी ने तो इस डायरेक्शन में क्रान्ति ला दी. सेल्फी ईजाद होने के बाद अब तस्वीरें लेने के लिए आपको किसी और पर निर्भर नहीं करना पड़ता. लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर दुनिया की आखिरी सेल्फी (World’s Last Selfie) कैसी दिखती होगी? सोशल मीडिया (Social Media) पर एक शख्स ने दुनिया की लास्ट सेल्फी की झलक पोस्ट की.

टिकटोक यूजर रोबोट ओवरलॉर्ड्स ने AI इमेज के जरिये इन तस्वीरों को क्रिएट किया है. इसके रिजल्ट काफी डिस्टर्बिंग रहे. जब दुनिया खत्म होने वाली होगी, तब ली गई सेल्फी देखने के बाद आपका भी कलेजा कांप जाएगा. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी ने इसकी जो तस्वीरें क्रिएट की है, वो डराने वाली हैं. इन्हें DALL-E mini AI image generator द्वारा बनाया गया है. सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. इसपर लोग काफी अजीबोगरीब रिक्वेस्ट्स कर उसकी तस्वीरें बनवाते हैं. इसी में रोबोट ने दुनिया की आखिरी सेल्फी दिखाने की रिक्वेस्ट की थी.


 

धरती की तबाही का संकेत
इस यूजर ने कुछ समय पहले एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उसने DALL-E mini AI image generator पर दुनिया की आखिरी सेल्फी दिखाने की रिक्वेस्ट की थी. लेकिन जब इसका रिजल्ट सामने आया तो लोग और हैरान रह गए. कमजोर दिल वालों के लिए ये इमेजेस नहीं हैं. इन तस्वीरों में दिखाई दे रहे इंसान कई तरह से म्युटिलटेड नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही बैकग्राउंड में धरती की तबाही साफ देखी जा सकती है. तस्वीरों में दिखाई दे रहे ज्यादातर लोग सिर्फ हड्डियों का ढांचा नजर आ रहे हैं. साथ ही उनका चेहरा भी काफी डरावना नजर आ रहा है.


लोगों ने किये डरावने कमेंट्स

जबसे रोबोट ने इन तस्वीरों को शेयर किया है, तबसे लोगों के बीच इसके चर्चे होने लगे हैं. कई लोगों ने इसपर कमेंट्स करते हुए लिखा कि सिर्फ इन्हें देखकर ही डर लग रहा है. एक ने लिखा कि इनकी आंखों में दिखाई दे रहा खौफ ही डराने के लिए काफी है. एक ने लिखा कि क्या अभी जो हो रहा है वो डराने के लिए काफी नहीं है कि अब ये भी? कई यूजर्स ने लिखा कि ये तो नहीं पता कि दुनिया कैसे खत्म होगी लेकिन जिस भी तरह से ये होगा काफी डरावना होगा.

सर्वाधिक पढ़ीं गईं