सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Shahjahanpur: खाना बनाने के दौरान फटा सिलेंडर, चार महिलाओं की मौत

छह झुलसे, अस्तपाल में चल रहा उपचार

शाहजहांपुर। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से कलान इलाके में पूर्व प्रधान सहित तीन महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक लड़की की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि छह लोग झुलस गए। सभी का उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।

  प्रदेश के शाहजहांपुर के कलान इलाके के विक्रमपुर गांव निवासी रामनिवास की बेटी पिंकी की बारात आनी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर में मेहमान जमा हुए थे।बताया जा रहा है कि शादी से एक दिन पहले घर की महिलाएं मेहमानों के लिए खाना बना रही थीं। इसी दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर लीक हो गया और उसमें तेज धमाका हो गया। सिलेंडर फटने से मौके पर ही पूर्व प्रधान मुन्नी देवी, गंगा देवी और नीलम देवी की मौत हो गई, जबकि आसपास खड़े आधा दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए, जिनमें गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। जहां गंभीर रूप से घायल एक लड़की की मौत हो गई। सूचना मिलते ही सीओ और एसडीएम जलालाबाद मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को इलाज के लिए भेजा।  घटना के बाद विक्रमपुर में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। वहीं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद शाहजहांपुर में रसोई गैस सिलिंडर फटने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं