सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

News desk: चॉकलेट गले में फंसने से छह साल की बच्ची की दम घुटने से मौत

स्कूल भेजने के लिए मां ने दी थी चॉकलेट दी थी

बच्ची ने रैपर सहित खा लिय था चॉकलेट

कर्नाटक। उडुपी जिले में बुधवार को छह साल की एक बच्ची की गले में चॉकलेट फंसने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्ची (सामन्वी पुजारी) अपने घर पर थी और स्कूल बस में चढ़ने वाली थी।

पुलिस के मुताबिक सुबह सामन्वी स्कूल जाने को तैयार नहीं थी। माता-पिता और परिवार के सदस्यों ने उसे स्कूल जाने के लिए जैसे-तैसे मना लिया। मां सुप्रिता पुजारी ने भी सामन्वी को मनाने के लिए एक चॉकलेट दी। इस बीच स्कूल वैन आ गई। जिसे देखकर सामन्वी ने रैपर के साथ ही चॉकलेट खा ली। दम घुटने की वजह से वह बस के दरवाजे के पास ही बेहोश होकर गिर पड़ी। सामन्वी को होश में लाने के लिए बस के ड्राइवर और परिवार के लोगों ने कोशिश की, लेकिन वह बेहोश पड़ी रही। इसके बाद परिवार के लोग उसे पास के अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सामन्वी की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मणिपाल केएमसी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भेज दिया गया है। मामले की जांच कर रही बैंदूर पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। वहीं स्कूल ने सामन्वी की मौत के बाद छुट्‌टी की घोषणा कर दी।सामन्वी विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पहली क्लास की स्टूडेंट थी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं