सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

New Delhi: 'भाभी जी घर पर हैं' के मलखान का निधन, फैंस में शोक की लहर

दीपेश भान क्रिकेट खेलते हुए गिरे, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

नई दिल्ली। भाभी जी घर पर हैं में मलखान का किरदार निभाने वाले 41 साल के एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया है। खबरों के अनुसार दीपेश क्रिकेट खेल रहे और अचानक गिर गए मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर मलखान के फैंस के बीच शोक की लहर है।   पॉपुलर टीवी शो भाभी जी घर पर हैं के एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया है। एक्टर शुक्रवार को क्रिकेट खेलते हुए गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपेश ने भाभीजी घर पर हैं में मलखान सिंह का रोल प्ले किया था। एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है। साथ ही शो में टीका सिंह का किरदार निभाने वाले वैभव माथुर ने भी इस खबर को कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा, "हां अब वो नहीं रहे। इस पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहता, क्योंकि बोलने को कुछ बचा ही नहीं है।" दिल्ली से ग्रेजुएशन करने के बाद सीधे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया था। यहां से एक्टिंग का कोर्स पूरा करना के बाद दीपेश साल 2005 में मुंबई आ गए थे। शो में लड़कियों के साथ फ्लर्ट करने वाले दीपेश भान असल में शादीशुदा थे। उनकी शादी मई 2019 में दिल्ली में हुई थी। जनवरी 2021 में दीपेश एक बच्चे के पिता बने थे। इस शो से पहले एक्टर ने 'कॉमेडी का किंग कौन', 'कॉमेडी क्लब', 'भूतवाला,' 'एफआईआर' समेत बिंदास टीवी के 'चैंप' और 'सुन यार चिल मार' जैसे शो में काम किया था। साल 2007 में आई फिल्म 'फालतू उटपटांग चटपटी कहानी' में भी दीपेश ने काम किया था। साथ ही वो आमिर खान के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के एड में भी नजर आए थे

सर्वाधिक पढ़ीं गईं