सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Mau: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डिवाडर से टकराई एसयूवी, पिता-पुत्र घायल

दो दिन पूर्व हुए हादसे में दो की हुई थी मौत, पांच हुए थे घायल

मऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बीती रात सरायलखंसी थाना के अहिलाद के पास एसयूवी ‌डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में पिता और पुत्र को गंभीर चोटे आई हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 जिले से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक ही जगह पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसको लेकर कोई कवायद नहीं की जा रही है। शनिवार की रात को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के प्वाइंट नंबर 284.8 पर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गांव अहिलाद के पास एक एसयूवी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जानकारी के अुनसार आरव सिंह (30) पुत्र गोपाल सिंह और उनके बेटे अविनाश सिंह (18) एक्सप्रेस वे के रास्ते अपने घर इकोस्पोर्ट ​​​​​​कार ​से पटना लौट रहे थे रहे थे, तभी उनकी कार मऊ के गांव अहिलाद के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटे आई हैं, पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बताते चलें कि अभी दो दिन पहले झारखंड के एएसआई का परिवार झारखंड जा रहा था, इसी स्थान पर महज चंद कदम दूरी पर 286.6 पर दिन में ही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका अभी भी इलाज चल रहा है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं