सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Mau: दोहरीघाट थाने में विराजे भोला भंडारी के दर्शन को पहुंच रहे भक्त





दो दिन पूर्व सरयू नदी तट पर प्रकट हुआ था शिवलिंग

मऊ। जिले के दोहरीघाट क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे दो दिन पूर्व मिले शिवलिंग के दर्शन को थाना में भक्तों की कतार लगी हुई। सावन के पहले सोमवार के मद्देनजर शिवलिंग को थानेदार के टेबल पर फूलों से रखा गया। चांदी के शिवलिंग के दर्शन-पूजन को थाने पर भक्तों की कतार लगी है। इस दौरान लग रहे हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है। जिले के दोहरीघाट थाने के सरयू नदी तट पर बीते 16 जुलाई को साक्षात चांदी का शिवलिंग प्रकट होने के बाद से ही क्षेत्र में आस्‍था का सावन आ गया है। चांदी के शिवलिंग को दोहरीघाट थाने में रखा गया है। सरयू नदी से निकले चांदी के शिवलिंग को पुलिसकर्मियों ने सावन के पहले सोमवार को देखते हुए पूजा-अर्चना के लिए रखा गया है। पहले सोमवार के चलते नदी से निकले शिवलिंग के दर्शन-पूजन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिवलिंग को पूजा-अर्चना लिए रख दिया गया है। सुबह-शाम पूजा होगी। नदी से निकले शिवलिंग के दर्शन-पूजन के लिए क्षेत्र के लोग भारी संख्या में थाना परिसर में पहुंच रहे हैं। इसको देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस दौरान लग रहे हर-हर महादेव के जयकारों से थाना परिसर शिवमय हो गया है। उधर, कस्बावासियों ने शिवलिंग को मंदिर में स्थापित कराने की मांग की है। मुक्तिधाम सेवा संस्थान के संरक्षक व्यवस्थापक पूर्व चेयरमैन गुलाब चंद्रगुप्त ने कहा है कि वैसे तो इस मामले में आगे की कार्रवाई प्रशासन ही तय करेगा, लेकिन नगर वासियों की इच्छा है कि कस्बे में ही शिवलिंग की स्थापना कर दी जाए। शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने वाले आचार्य श्याम जी पांडे ने कहा कि कस्बे के मंदिर में ही शिवलिंग की स्थापना होती तो धार्मिक नगरी की महत्ता बढ़ेगी। पार्वती ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के संस्थापक लाल बिहारी द्विवेदी व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय जायसवाल ने भी शिवलिंग को मंदिर में स्थापित करने की बात कही। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, शिवलिंग सौंपने वालों राममिलन निषाद, दीनानाथ साहनी, रामचन्द्र साहनी और पूनम निषाद को थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने रविवार को सम्मानित किया। पूनम निषाद को कांस्टेबल शची ने 1001 प्रोत्साहन राशि दी।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं