सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Mau: बकरी चराने गई महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत


बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे थी छिपी, एक महिला गंभीर

मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतोही गांव में गुरुवार की शाम आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं एक महिला बुरी तरह से घायल भी हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

गुरुवार की शाम मानसून आने से अचानक तेज गर्जना के साथ बारिश भी शुरू हो गई। आकाशीय गर्जना सुनकर भैंस चरा रहीं तीन महिलाएं ऊषा चौहान (35) पत्नी लक्ष्मण चौहान देवलाशी चौहान (34) पत्नी राजेश चौहान, तथा कौशल्या देवी (55) पत्नी स्व. रामदेव पास में स्थित पेड़ के नीचे छिप गईं। इसी बीच पेड़ के नीचे छिपी तीनो महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। जिसमें से दो महिलाएं ऊषा चौहान व देवलाशी की मौके पर ही मौत हो गई तथा कौशल्या देवी बुरी तरह से घायल हो गईं। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष हलधरपुर मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल महिला कौशल्या देवी को आनन फानन में परिजनों ने प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर उच्च अधिकारी नहीं पहुंचे थे।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं