सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Mau: सरयू नदी में युवक का शव मिलने पर दोहरीघाट थाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

दो दिन बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज थे ग्रामीण

मऊ। घोसी में सरयू नदी में दो दिन पूर्व एक शव मिला था। शव की शिनाख्त आधार कार्ड के आधार पर राजकुमार पुत्र जवाहिर उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई थी। मृतक की मां दुलारी देवी ने हत्या की आशंका जताते हुए दोहरीघाट थाना में तहरीर दी थी। दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसको लेकर बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

11 जून को दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पतनई गांव के निकट सरयू नदी में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी। सरयू नदी के किनारे दुर्गंध होने पर नदी किनारे गाय चरा रहे चरावाहों ने वहां जाकर देखा। पानी में शव रहने से सड़ चुका था। चारावाहो ने घटना की सूचना दोहरीघाट पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक की जेब मे पड़े आधार कार्ड के से उसकी शिनाख्त घोसी थाना क्षेत्र चमरियाव निवासी राजकुमार पुत्र जवाहिर उम्र 26 वर्ष के रूप में की गयी। सूचना पर पहुंची मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए 11 जून को ही लिखित तहरीर दोहरीघाट पुलिस को दी थी। लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों महिला और पुरुषों ने दोहरीघाट थाना पहुंच धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दोहरीघाट पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। यह देख पुलिस की हाथ पांव फूलने लगे। प्रदर्शन की जानकारी होते ही काफी संख्या में पुलिस बल और पीएसी के जवानों ने मोर्चा संभाला। करीब दो घंटे तक धरना प्रदर्शन चला। काफी मशक्कत के बाद समझाने बुझाने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं