सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Mau: पुलिस बन उच्चकों ने लिपिक से उड़ाएं साढ़े 42 हजार

मामले को संदिग्ध मान रही पुलिस

मऊ। चिरैयाकोट थाने के ठीक सामने मंगलवार को खरिहानी त्रिमुहानी पर बाइक से घर जा रहे इंटर कालेज के लिपिक से अपने को पुलिस बताकर उचक्कों ने 42 हजार 500 रुपये छीनकर भाग निकले। एक किलोमीटर दूर चेकिंग कर रही पुलिस को इसका आभास नहीं हो सका।

रानीपुर के फत्तेपुर निवासी बृजभान खरवार आजमगढ़ तरवां के बोंगरिया मानपुर में विद्यालय प्रबंधक अनिल कुमार सिंह के घर गए थे। प्रबंधक से किसी कार्य के लिए पचास हजार रुपया लिए। उनके पास पहले से 10 हजार रुपया था। जिसे वह बैग में रखकर घर के लिए निकले। घटनास्थल से एक किमी पहले बड़हल पुलिया पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। लिपिक को बड़हल पुलिया पर पुलिस वालों ने नहीं रोका। वह एक किमी आगे पहुंचा तो पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार उचक्कों ने खरिहानी त्रिमुहानी पर अपने को पुलिस बताते हुए लिपिक को रोक लिया। कहा कि बड़हल पुलिया पर क्यों नहीं रूके। इसके बाद उच्चकों ने तलाशी ली। बाइक की डिक्की में रखे बैग को खोला इसमें साठ हजार रुपये था। इसमें से कुछ रुपये जमीन पर गिरा दिए। उसके बाद डांटते हुए जमीन से रुपये उठाने को कहा। इस बीच रुपयों को अपने पाकेट में रख लिया। अंधेरा होने के कारण लिपिक समझ नहीं सका। इसके बाद वह घर चला गया। लगभग साढ़े नौ बजे वह जब बाइक से बैग निकाला तो उसमें 17500 रुपये ही थे। उसमें से 42500 रुपये गायब थे। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ चिरैयाकोट हरेराम मौर्य ने बताया कि मामला पूरी तरह से संदिग्ध है। घटनास्थल पर जांच की गई पर किसी ने घटना होते नहीं देखा है। पीड़ित के बयान में विरोधाभास है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं