सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Lucknow : बेगमपुरा एक्सप्रेस से माता वैष्णो देवी के दर्शन कराएगा आइआरसीटीसी

लखनऊ और वाराणसी से यात्रा कर सकेंगे यात्री; ऐसे करें बुकिंग

लखनऊ। अगर आप माता वैष्णो देवी की यात्रा का प्लान बना रहे हैं और ट्रेनों में रिजर्वेशन व होटल की बुकिंग के लिए परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) एसी थर्ड में सीटें भी उपलब्ध कराएगा, साथ ही माता वैष्णो देवी के दर्शन की व्यवस्था भी आइआरसीटीसी की होगी। रेल टूर प्लान के अंतर्गत आइआरसीटीसी ने बेगमपुरा एक्सप्रेस की एसी थर्ड में कई सीटें ब्लाक कर ली हैं। इन ब्लाक सीटों पर ही आइआरसीटीसी ने माता वैष्णो देवी की यात्रा का पैकेज भी बना दिया है। अब सप्ताह में एक दिन प्रत्येक गुरुवार को बेगमुपरा एक्सप्रेस की एसी थर्ड में इस पैकेज की बुकिंग हो सकेगी। यह यात्रा चार रात और पांच दिन का होगा। इस पैकेज में खानपान और जम्मू पहुंचने पर वाहन की सुविधा आइआरसीटीसी उपलब्ध कराएगा। साथ ही होटल में ठहरने का इंतजाम भी आइआरसीटीसी करेगा। दो यात्रियों के एक साथ होटल में ठहरने पर प्रति यात्री 9,285 रुपये देना होगा। जबकि तीन यात्रियों के एक साथ ठहरने पर प्रति यात्री 8,375 और केवल एक यात्री के लिए पैकेज की बुकिंग 14,270 रुपये में कराना होगा। यदि साथ में पांच से 11 वर्ष का बच्चा होगा तो उनका बेड लेने पर 7,275 रुपये और बेड न लेने पर 6,780 रुपये देना होगा।

मिलेगी राहत : जम्मूतवी जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में आइआरसीटीसी के इस पैकेज में यात्रियों को सुगमता से सीटें उपलब्ध हो सकेंगी। रेल टूर प्लान के अंतर्गत बेगमपुरा एक्सप्रेस में कई माह तक यह पैकेज उपलब्ध हो सकेगा।

यहां करें बुकिंग : आइआरसीटीसी के इस पैकेज की बुकिंग गोमतीनगर पर्यटन भवन स्थित कार्यालय, वेबसाइट www.irctctourism.com पर की जा सकेगी। इसके अलावा आइआरसीटीसी के हेल्पलाइन नंबर 8287930908/8287930909/8287930911 पर भी बुकिंग की जा सकेगी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं