सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Lucknow: अब लखनऊ के बलरामपुर अस्‍पताल में भी होगा कैंसर का इलाज

हफ्ते में तीन दिन होगा ओपीडी का संचालन

लखनऊ (पू.सं.) संवाददाता। बलरामपुर अस्पताल में अब कैंसर मरीजों को भी इलाज मिल सकेगा। डाक्टर की सलाह से लेकर दवाएं और जांच तक मरीजों को सब कुछ मुफ्त में मिलेगी। इसके लिए सप्ताह में तीन दिन ओपीडी चलाई जाएगी। सीएमएस डा. जीपी गुप्ता ने बताया कि मौजूदा समय में यहां आने वाले मरीजों को डा. राम मनोहर लोहिया, किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी व एसजी पीजीआई रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अहम कदम उठाया है।

 इलाज के लिए अस्पताल में एमडी रेडियोथेरेपिस्ट डा. अभय सिंह द्वारा कैंसर मरीजों की पहचान और उन्हें इलाज मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुंह, गला, स्तन, गर्भाश्य, पित्त की थैली, पैंक्रियाज, प्रोस्टेट समेत दूसरे अंगों के कैंसर से पीड़ितों को यहां पर इलाज मिल सकेगा। सप्ताह में तीन दिन कैंसर मरीजों की ओपीडी का संचालन होगा। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को कैंसर रोग विभाग की ओपीडी कमरा नंबर 12 में संचालित की जाएगी। जनरल सर्जन डा. अमिताभ श्रीवास्तव और रेडियोलाजी विभाग के डा. एएम रिजवी मरीजों की जांच करेंगे। एचआरसीटी और मैमोग्राफी समेत दूसरी जांचे भी यहां पर होंगी। इसके अलावा यहां पर पैथोलॉजी की जांच और बायोप्सी की सुविधा भी होगी। सीएमएस डा. जीपी गुप्ता ने बताया कि कैंसर की पहचान के बाद मरीजों को कीमोथेरेपी समेत दूसरा इलाज मुहैया कराया जाएगा। रेडियोथेरेपी की जरूरत पर ही मरीजों को एसपीजीआई, डा. राम मनोहर लोहिया और किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया जाएगा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं