सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Ghazipur: ससुरालीजन के घर न ले जाने पर फांसी पर लटकी विवाहिता

पति समेत छह पर केस

गाजीपुर। ससुराल के लोगों द्वारा घर न ले जाने से तंग अकर मायके में रह रही विवाहिता ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव को पोस्टमार्टम को भेजने का प्रयास किया तो मायके वाले शव नहीं ले जाने दे रहे ‌थे। पुलिस के काफी समझाने के बाद माने। मृतका के पिता की तहरीर पर पति, ससुर, जेठ, जेठानी एवं दो देवरों के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।हीरानंदपुर गांव निवासिनी चांदनी (27) की शादी वर्ष 2018 में डहराकला गांव निवासी रंजीत कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही चांदनी ससुराल में परेशान रहने लगी। कई बार झगड़ा भी हुआ और कुछ माह पहले ससुरालीजन ने चांदनी को उसके मायके भेज दिया। कई महीनों से चांदनी मायके में ही रह रही थी। वह रात में अपनी मां शुभावती के साथ कमरे में सोई थी। भोर में करीब चार बजे वह उठकर कमरे से बाहर आई और बरामदे में दीवार से निकले छड़ में दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। मां की नींद खुली तो चांदनी का शव लटकता देख शोर मचाया। पुलिस ने शव कोतवाली ले जाने का प्रयास किया तो घरवालों व ग्रामीणों ने रोक दिया। सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर पुलिस शव कोतवाली ले आई। मृतका के पिता धरमू राम की तहरीर पर मृतका के पति रंजीत कुमार, ससुर हरिलाल, जेठ संजय, जेठानी पूनम और देवर संजीत व सभाजीत के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा कायम किया गया है। कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा कायम कर छानबीन शुरू कर दी गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं