सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

Etawah: निजी कार्यक्रम से लौटने के दौरान सड़क हादसे में शिवपाल यादव बाल-बाल बचे


काफिले की कार को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, चार सिपाही घायल

इटावा। मैनपुर में बड़ी घटना सामने आई है। बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के काफिले को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में काफिले में चल रहे चार पुलिसकर्मी घायल हैं जिन्हें भर्ती कराया गया है।

मैनपुरी में शिवपाल सिंह यादव की स्कॉट की कार में रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार शिवपाल के चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग फिरोजाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही कार जनपद मैनपुरी में प्रवेश हुई उसी दौरान मीठेपुर गांव से लगभग 400 मीटर दूरी पर रोडवेज बस ने स्कॉट की कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन अन्य गाड़ियों से मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव विश्वविद्यालय इमरजेंसी ट्रामा सेंटर पहुंचे और घायल सुरक्षा कर्मचारियों का हालचाल जाना। घायल सुरक्षाकर्मियों में एसआई सतीश (52), कांस्टेबल पंकज (36), शैलेंद्र (36), दीपचंद्र (33) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार जिस बस ने शिवपाल यादव के काफिले की गाड़ी को टक्कर मारी वो ओरैया डिपो की थी। कहा जा रहा है कि बस काफी स्पीड में थी जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और उसने शिवपाल यादव के काफिले में चल रही गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं