सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

CBSE Compartment Exam: अगर आपकी आई है कंपार्टमेंट तो आज ही भर लें परीक्षा फॉर्म

रेगुलर और प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए अलग स्टेप

एजुकेशन डेस्क (पूसं)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा वर्ष 2021-22 की दो चरणों में आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के अंतिम परिणामों की घोषणा हाल ही में 22 जुलाई को की गई। सीबीएसई द्वारा दोनों ही कक्षाओं के नतीजे घोषित किए जाने के साथ ही स्टूडेंट्स की मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट भी डिजीलॉकर के माध्यम से जारी किए गए। ऐसे जिन स्टूडेंट्स के रिजल्ट में कंपार्टमेंट आई है उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षाओं में सम्मिलित होना होगा। जिसके लिए परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख शनिवार, 30 जुलाई 2022 को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक सीबीएसई कंपार्टमेंट एग्जाम 2022 के लिए परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द सबमिट कर लें।

कंपार्टमेंट परीक्षा फॉर्म भरने के रेगुलर और प्राइवेट स्टूडेंट्स के अलग स्टेप

हालांकि, सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं के ऐसे स्टूडेंट्स, जिनकी कंपार्टमेंट आई है, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षा फॉर्म भरने के लिए रेगुलर व प्राइवेट कटेगरी के लिए अलग-अलग स्टेप बनाए गए हैं। जहां रेगुलर स्टूडेंट्स को अपने सम्बन्धित स्कूल के माध्यम से सीबीएसई कंपार्टमेंट फॉर्म 2022 भरना होगा तो वहीं प्राइवेट स्टूडेंट्स सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल, cbse.gov.in पर उपलब्ध कराए गए फॉर्म के माध्यम से सीधे आवेदन कर सकते हैं। रेगुलर स्टूडेंट्स द्वारा सबमिट किए परीक्षा फार्म के अनुसार स्कूल सीबीएसई के परीक्षा संगम पोर्टल, parikshasangam.cbse.gov.in पर ऑनलाइन डाटा अपलोड करेंगे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं