सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Azamgarh: आटो रिक्शा में बाइक से लगी टक्कर के बाद युवक को लाठी-डंडे से पिटा


आटो चालक व साथियों की पिटाई से घायल वकील पुत्र की हालत गंभीर
वकील पुत्र की पिटाई से अधिवक्ताओं में गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के चिरकिहिट मोड़ पर शुक्रवार की शाम बदमाशों ने वरिष्ठ अधिवक्ता के पुत्र को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर फरार हो गए। बदमाशों के चले जाने के बाद घायल युवक ने अपने दोस्तों को फोन कर बुलाया। मौके पर पहुंचे दोस्तों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर अधिवक्ता पुत्र पर हुए हमले से तहसील के गुस्साएं अधिवक्ताओं ने जल्द से जल्द हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग की है।

 शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे देवगांव थाना क्षेत्र के चि‌रकिहिट निवासी जलज राय 40 पुत्र विंध्यवासिनी राय एडवोकेट अपनी बाइक से अपने मित्र रजनीश राय पुत्र साजन राय के साथ से लालगंज बाजार आ रहा था। इसी बीच ऑटो रिक्शा एवं बाइक में हल्की टक्कर हो गई। जिस पर जलज राय और ऑटो रिक्शा चालक से बहस हो गई। देखते ही देखते बात काफी आगे बढ़ गई। ऑटो चालक ने ‌फोन कर अपने कुछ दोस्तों को बुला लिया और जलज की लाठी-डंडे राड़ से जमकर पिटाई कर दी, इस घटना में जलज को काफी चोटें आई। जलज की पिटाई के बाद आटो चालक और उसके दोस्त वहां से फरार हो गए। वहीं जलज के साथ मौजूद उसके साथी ने फोन कर अपने दोस्तों को बुलाया और जलज को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने जलज की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी पर सैकड़ों अधिवक्ता भी एकत्र हो गए। अधिवक्ताओं ने जल्द से जल्द आटो चालक और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि अगर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो शनिवार को तहसील दिवस नहीं चलने दिया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं