सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: स्थानांतरण पर उपशाखा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह को दी विदाई

 

आजमगढ़। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा मुहम्मदपुर के उपशाखा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह के प्रयागराज स्थानांतरण होने पर शनिवार को बैंक परिसर में विदाई समारोह आयोजित की गई। इस दौरान लोगों ने उपशाखा प्रबंधक को माला पहनाकर और उपहार आदि भेंटकर विदाई दी। यूनियन बैंक मुहम्मदपुर के ब्रांच मैनेजर संजय कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि उपशाखा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने यूनियन बैंक मुहम्मदपुर में तीन वर्ष बड़े ही लगन व ईमानदारी से कार्य कर जनता की सेवा किए। इनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेकर अधीनस्थ कर्मचारियों को जनता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं कहा कि यह जहां भी जाएं और बेहतर तरीके से कार्य करते रहें। इस अवसर पर यूबीआई शाखा प्रबंधक गंभीरपुर रामप्रीत, योगेंद्र यादव, प्रवेश सिंह, आशुतोष सिंह, हरिश्चंद्र यादव, रामानंद यादव,  प्रभात राय, अभिषेक यादव, जयराम यादव, साहब लाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं