सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Ballia : आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़ा सौ से ज्यादा कछुआ

आठ लाख बताई जा रही कीमत

बलिया। जिले से होकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल जाने वाले ट्रेनों से दो दिनों में 101 कछुआ बरामद हुए हैं। हालांकि तस्कर सुरक्षा एजेंसियों के हाथ नहीं लग सके हैं। ऐसे में चर्चा है कि पूर्वांचल के अलग-अलग जनपदों से कछुआ की तस्करी हो रही है। यह अलग बात है कि कभी-कभार RPF-GRP को तस्करी की सूचना मिल जा रही है। गोरखपुर से चलकर कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस से RPFऔर GRP ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई में 71 कछुआ बरामद कर लिया। ट्रेन के कोच संख्या डी 11 के सीट नम्बर 50, 51 और 52 के नीचे रखे पिट्‌ठु बैग से कछुआ बरामद हुए हैं। इनकी कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई जा रही है। RPF का दावा है कि कछुआ लावारिस हाल में मिले है, जबकि उन्हें लेकर जा रहे तस्कर पकड़ में नहीं आ सके। एक दिन पहले आजमगढ़ से कोलकाता को जाने वाले कोलकाता एक्स. से 30 कछुआ बरामद किए गए थे। दोनों में समान बात यह है कि दोनों कछुआ मोनालिसा प्रजाति के हैं। सूत्रों की मानें तो इससे पूर्व 11 अगस्त 2021 को सियाल्दह एक्सप्रेस से 50, 22 जनवरी 2022 को कामख्या एक्स. से 69 तथा 15 फरवरी 2022 को आजमगढ़-कोलकाता एक्स. से करीब 155 कछुआ बरामद हो चुके हैं। ऐसे में यह सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि ट्रेनों से तस्करी हो रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं