सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Ballia: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

किड़िहरापुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा

बलिया। जिले में किड़िहरापुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा एक अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।सूचना मिलने पर बेल्थरारोड व इंदारा जंक्शन की जीआरपी पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव (महुआ) निवासी रिटायर्ड एसडीओ (बीएसएनएल) अंजनी सिंह 56 रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान नौतनवां दुर्ग एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक से निकल रही थी। ट्रेन को अचानक सामने देखकर वह हड़बड़ा गए और भाग नहीं सके और ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे ट्रेन से कटने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना ट्रेन के चालक ने किड़िहरापुर रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के ‌‌लिए भेजा। शव की तलाशी में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन व गांव के लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे, परिजनों ने बताया कि सर्विस पूरी होने से पहले ही उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। वर्तमान में घर पर ही रह रहे थे। बीते दिन वह घर से किसी काम के लिए निकले थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं