सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Balia: स्कूली वाहन के धक्के से बालिका की मौत, चक्काजाम

गड़वार-रतसर मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा

एक घंटे तक चलता रहा हंगामा

बलिया। अनियंत्रित स्कूली वाहन के धक्के से तीन वर्षीय बालिका की मौत के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने गड़वार-रत्सर मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

जानकारी के अनुसार बभनौली गांव के गोविंदपुर मौजे में स्कूली वाहन के धक्के से तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गड़वार-रतसर मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। छोटू बिंद की तीन वर्षीय पुत्री अनुष्का मंगलवार को दोपहर में दुकान पर जा रही थी। इस दौरान गड़वार की तरफ से जा रहे स्कूली वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इससे अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लेगों ने आनन-फानन में चिकित्सकों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों व स्वजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जाम लगा दिया। स्कूली वाहन व चालक को पुलिस थाने लेकर चली गई। सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय ने ग्रामीणों से वार्ता कर जाम समाप्त कराया। तहसीलदार संजय सिंह ने बालिका के स्वजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं