सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Bahraich: मां ने दामाद और भाई के साथ मिलकर की थी बेटी की हत्या


साक्ष्य मिटाने को शव को फेंक दिया था घाघरा में
बेटी की गलत आचरण से था नाराज परिवार

बहराइच। बेटी के गलत आचरण से क्षुब्ध मां ने अपने भाई व दामाद के साथ मिलकर सुनियोजित ढंग से हत्या कराकर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को घाघरा नदी में फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक तबस्सुम की मां शहरुननिशा निवासी बैजाफ्त आगापुर थाना जरवलरोड ने सुनियोजित ढंग से अपने दामाद कदीर अहमद जो मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। शहरुननिशा ने जिसे बीते सात मार्च को बुलाकर मोहम्मद रईश अहमद निवासी टाडे चतुर सरैया टड़वासराय कनहर थाना कैसरगंज के माध्यम से अपनी लड़की तबस्सुम को गांव के बाहर भेजा। जहां उसका पति कदीर अहमद पहले से मौजूद था। तबस्सुम को उसका मामा मो. रईश तथा कदीर अहमद साथ घाघराघाट नदी रेलवे पुल के उत्तर दिशा में सुनसान स्थान पर ले गए और पत्थर से मारकर हत्या कर दी। शव को चादर में लपेट कर उसी पत्थर से बांध कर घाघरा नदी में फेंक दिया। बीते 19 मई को पंजीकृत अभियोग के राजफाश के लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने 14 जुलाई को नामित अभियुक्त कदीर अहमद को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया। उसने पूरा घटनाक्रम कुबूल दिया। पुलिस ने घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त कदीर अहमद, शहरुननिंशा निवासीगण बैजाफ्त आगापुर थाना जरवलरोड, मो. रहीश निवासी टाडे चतुरसरैया टड़वासराय कनहर थाना कैसरगंज को जेल भज दिया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, त्रिलोकीनाथ मौर्य, सिपाही उमाशंकर, रत्नेश यादव, गोपाल, धर्मेंद्र प्रजापति, दिग्विजय यादव, शिवम मिश्र, महिला आरक्षी पायल पांडेय, आरक्षी चंद्रकेश थाना जरवलरोड, प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम, मोबाइल फोरेंसिक टीम शामिल रही।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं