सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azmgarh: पुण्यतिथि पर स्व. जगत भूषण को उनके पुत्र और पूर्व मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

कालेज की छात्राओं को उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर किया गया सम्मानित

आजमगढ़। गद्दोपुर ‌स्थित जगत इंटर कालेज के संस्थापक स्व. जगत भूषण विश्वकर्मा की पुण्यतिथि विद्यालय परिसर में रविवार को मनाई गई। इस दौरान टापर बच्चों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने अपने पिता स्व. जगत भूषण विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान हवन-पूजन भी हुआ। बाद में पूर्व मंत्री ने हाईस्कूल में अंशू पुत्री  सुरेश कुमार 79 प्रतिशत, मंतशा बानो पुत्री मो. गयास अहमद 79 प्रतिशत, अंशिका मौर्या पुत्री  राकेश मौर्य 78.5 प्रतिशत,  सना बानो पुत्री मो. असलम 78.33 प्रतिशत,  इंटरमीडिएट रुची पुत्री पारस यादव 84 प्रतिशत, सलोनी यादव पुत्री पन्ना लाल यादव 81.8 प्रतिशत, महिमा यादव पुत्री फिरतू यादव 80.8 प्रतिशत अंक पाकर उत्तीर्ण होने छात्राओं को मोमेंटो प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि  देकर सम्मानित किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में दीदारगंज के विधायक कमलाकांत राजभर, सपा नेता लईक अहमद अमरनाथ विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान उमाशंकर यादव, राजनीकांत यादव, राजीव गौतम, शिवमोहन यादव, उमेश सिंह, गुड्डू राजभर , रामाधार यादव, रामाश्रय विश्वकर्मा, हरीलाल आर्य, चंद्रभूषण विश्वकर्मा, अंबिका यादव, अमरेज यादव , राजबहादुर विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं