सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: तीसरी मंजिल पर खेल रही दो बच्चियां गिरी नीचे, एक की मौत

दूसरी बच्ची का अस्पताल में चल रहा उपचार, हालत चिंताजनक

मृतक की बुआ की आज थी शादी, विदाई के बाद शाम को हुआ हादसा

आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम को तीसरी पर मंजिल पर खेल रही दो बच्चियां छत से ‌नीचे गिर गई। परिवार के लोग दोनों को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के जहानागंज कस्बा के पश्चिम मुहल्ला निवासी वसी अहमद की पुत्री आरिबा पांच और शमशाद की सात वर्षीय पुत्री मेहनाज शाम को छह बजे के करीब मकान की तीसरी मंजिल पर खेल रही थी। इसी बीच दोनों किसी तरह से मकान के तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। दोनों बच्चियों के छत से गिरने की सूचना पर मुहल्ले में कोहराम मच गया। मकान के बाहर मौजूद लोगों ने परिवार के लोगों को सूचना देने के साथ बच्चियों को लेकर अस्पताल की ओर भागे। जिसमें पांच वर्षीय आरिबा पुत्री वसी अहमद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं सात वर्षी मेहनाज पुत्री शमशाद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी भी हालत चिंताजनक बनी हुई। उधर आरिबा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे मुहल्ले में मातम पसरा है। बता दें कि पांच वर्षीय आरिबा पुत्री वसी अहमद की बुआ की शादी थी। विदाई के बाद बच्चियां छत पर खेल रही थी, इसी बीच उक्त घटना घट गई। शादी का माहौल मातम में छा गया। मृतका आरिबा दो भाई बहन में दूसरे नंबर पर थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं