सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: अपाक़ृतिक दुष्कर्म मामले को लेकर ग्रामीणों ने घेरा अतरौलिया थाना, हाईवे किया जाम



जाम से हाईवे पर एक घंटे बाधित रहा आवागमन

थाना प्रभारी के आश्वासन पर माने लोग

आजमगढ़। अतरौलिया थाना के एक गांव में एक व्यक्ति के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में बुधवार को ग्रामीणों दो घंटे तक अतरौलिया थाने का घेराव किया। बाद में सौ शैय्या अस्पताल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-233 जाम कर दिया। जाम के कारण हाईवे पर एक घंटे तक आवागमन बाधित हो गया। बता दें कि 20 जुलाई को गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ दूसरे पक्ष के तीन लोगों द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाया गया था। अतरौलिया पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया, लेकिन पीड़ित का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। स्वजन का आरोप है कि पुलिस ने मामले में लीपापोती करने के मकसद से आरोपितों का शांति भंग की धारा में चालान किया है। पुलिस कार्यशैली से क्षुब्ध होकर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी, ब्लाक प्रमुख कोयलसा प्रतिनिधि संतोष यादव स्वजन व ग्रामीणों के साथ सुबह थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से पीड़ित का मेडिकल कराने की मांग करने लगे। थाना प्रभारी के जवाब से असंतुष्ट होकर हाईवे पहुंचकर रास्ता जाम कर दिया। नीरज तिवारी ने पीड़ित का मेडिकल कराने और दोषियों के के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए सीएम से मिलेंगे। थाना प्रभारी रुद्रभान पांडेय ने मेडिकल परीक्षण कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं