सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Azamgarh: डिवाइडर से टकराई डंपर, लगी आग,




डेढ़ घंटे देरी से पहुंची अग्निशमन दल की गाड़ी

अधूरे डिवाइडर पर आए दिन हो रही घटना


आजमगढ़। रानी की सराय कस्बा में गुरूवार की रात डिवाइडर से डंपर टकरा गई। इस घटना में डंपर में बैट्री में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। डिवाइडर से टकराई डंपर के चैंबर में फंसे ड्राइवर और खलासी आग की चपेट में आकर झुलस गए। किसी तरह दोनों बाहर निकले। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस सहित अग्निशमन दल को घटना की सूचना दी। और आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। डेढ़ घंटे बाद पहुंची अग्निशमन दल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं दूसरी तरफ आग से झुलसे ड्राइवर और चालक को अस्पताल भेजा।

रानी की सराय में रानी पोखरा गली के पास गुरूवार की रात आजमगढ़ की तरफ से जा रही डंपर भी डिवाइडर में टकरा गई। डिवाइडर में टकराते ही डंपर में आग लग गई। जिसमें खलासी और चालक फंस गए, किसी तरह से खलासी और चालक ट्रक से बाहर निकले और दोनों विपरीत दिशाओं में भागे और कुछ दूरी पर जाकर जमीन पर लेट गए। चिल्लाने लगे, दोनों के चिल्लाने और आग की लपटों को देेेख लोग मौके पर भागे। लोगों ने 108 डायल कर एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन डेढ़ घंटा देरी से एंबुलेंस पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई। आग को बुझाने के लिए तीन फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची और तब तक ट्रक के इंजन का पूरा हिस्सा जल चुका था। वही रानी की सराय कस्बे की आपूर्ति भी बाधित हो गई।

लोनिवि पर लोगों ने लगाया लापरवाही का आरोप

रानी की सराय कस्बे में लगभग चार वर्षों से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन सड़क का कार्य अभी अधूरा है। कई नाली अधूरी पड़ी है तो कहीं डिवाइडर। रानी की सराय कस्बे के मध्य भाग में लोक निर्माण विभाग द्वारा डिवाइडर को अधूरा छोड़ दिया गया है, जिस स्थान पर डिवाइडर छोड़ा गया है, वहां घुमावदार सड़क है एक तरफ से आने के बाद डिवाइडर नहीं दिखाई पड़ता है ऐसा प्रतीत होता है कि कस्बे में कोई डिवाइडर नहीं है। अचानक डिवाइडर पड़ जाने के कारण गाड़ियां टकरा जा रही हैं। एक महीने में यहां लगभग चार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। फिर भी लोक नि‌र्माण विभाग मौन है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं