सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: दबंगों से परेशान दिव्यांग का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी

नहीं पहुंचे धरना स्थल पर अधिकारी

अधिकारियों की बुद्ध‌ि-शुद्धि के लिए किया हवन

आजमगढ़। दबंगों से परेशान दिव्यांग का कलेक्ट्रेट के सामने स्थित डा. आंबेडकर पार्क में चल रहा आंदोलन शुक्रवार को भी जा रहा। दूसरे दिन धरना स्थल पर किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर  दिव्यांग और उनके समर्थकों ने शासन-प्रशासन सहित अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन-पूजन किया। चेतावनी दी कि जब तक न्याय नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा।

रानी की सराय थाना के शाहखजुरा निवासी अरविंद राजभर का कहना है कि उसके घर जाने वाले रास्ते पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। मामले में लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार ने रास्ते को खाली करवाने की रिपोर्ट भी दी है, लेकिन दबंगों अपनी मनमानी पर उतारू हैं और रास्ते को अवरुद्ध किए जा रहा है। दूसरे दिन दिव्यांग और उनके समर्थन में आए दिव्यांग कल्याण समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आंबेडकर पार्क में शासन-प्रशासन सहित अधिकारियों की शुद्धि-बुद्धि के लिए हवन-पूजन किया। इस अवसर  पर  दिव्यांग कल्याण समिति के प्रबंधक राजेश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद विश्वकर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं