सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सेमेस्टर बोर्ड फीस को लेकर वसूली का आरोप लगा किया प्रदर्शन

छात्रनेताओं ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, फीस शुन्य करने की मांग

आजमगढ़। सेमेस्टर बोर्ड फीस के नाम पर वसूली का आरोप लगाते हुए डीएवी और श्री दुर्गा जी पीजी कालेज के छात्रनेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रनेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सेमेस्टर बोर्ड फीस शुन्य नहीं किया गया तो वे बडे़ आंदोलन को बाध्य होंगे। बाद में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति को छात्रनेताओं ने ज्ञापन सौंपा। डीएवी पीजी कालेज के बाहर प्रदर्शन कर रहे दोनों कालेज के छात्रनेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे महाविद्यालयों में सेमेस्टर बोर्ड फिस के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। जो कि अवैध है। छात्र-छात्राएं उक्त फीस देने में असमर्थ हैं। छात्रनेताओं ने महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंप फीस को शुन्य करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो छात्र वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान मंजीत यादव, अजीत यादव, मुकेश यादव, गोलू यादव, शशिकांत यादव, रोशन यादव आदि मौजूद रहे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं