सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: जनसेवा केंद्र संचालक के बाइक की ‌डिक्की डेढ़ लाख लेकर बदमाश फरार



बाइक दूसरी पटरी पर खड़ी सब्जी खरीदने गया था जनसेवा केंद्र संचालक

सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी पुलिस

आजमगढ़। जनसेवा केंद्र के संचालक की ‌बाइक की डिक्की से मंगलवार को बदमाश लगभग डेढ़ लाख से अधिक नगदी लेकर फरार हो गए। घटना अतरौलिया के बब्बर चौक की है। मुख्य चौराहे से दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से व्यापारियों में गुस्सा है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है। लेकिन अभी बदमाश पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। 

 अतरौलिया थाना के अचलीपुर गांव निवासी संजय पांडेय पलया बाजार में जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं। मंगलवार की दोपहर दो बजे अतरौलिया बाजार स्थित यूनियन बैंक से 1.55 लाख निकाला और बाइक की डिक्की में रखकर रवाना हो गए। बब्बर चौक पहुंचने पर सब्जी खरीदने के लिए रुके और बाइक खड़ी कर दूसरी पटरी से सब्जी खरीदने लगे। लौटने पर बाइक की हैंडिल में झोला टांगने के बाद उन्होंने डिक्की खोलकर देखा। डिक्की से रुपये भरा बैग गायब देख सन्न रह गए। आनन-फानन उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर अगल-बगल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें एक सीसीटीवी में दिख रहा है कि संजय जब बाइक खड़ी करके सब्जी ले रहे थे, तो एक व्यक्ति डिक्की से पैसा निकालकर कुछ ही दूरी पर खड़े साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। बीच बाजार इस तरीके की घटना से बाजार के लोग भी सन्न रह गए। पुलिस ने अनुमान लगाया है कि बैंक से रुपये लेकर निकलने के बाद ही चोरों ने पीछा किया होगा और जैसे ही बाइक खड़ी कर संजय सब्जी खरीदने में व्यस्त हुए होंगे तो उसी समय मौका पाकर घटना को अंजाम दिया होगा। दिनदहाड़े हुई घटना से जहां संजय असहज हो गए, वहीं अन्य व्यापारियों का कहना था कि अगर इसी तरह से चोर-उचक्कों का मनोबल बढ़ा रहा, तो व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। थाना प्रभारी मदन कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना संज्ञान में है, तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं