सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सीआईबी और आरपीएफ ने छापेमारी कर रेल टिकट बनाने वाले को उठाया, पूछताछ जारी

नगर के मारवाड़ी धर्मशाला के बगल स्थित है दुकान

आजमगढ़। रेलवे टिकट की कालाबाजारी की सूचना पर आरपीएफ और रेलवे सीआईबी की टीम ने शनिवार को आजमगढ़ के पुरानी सब्जीमंडी (कटरा) क्षेत्र में छापा मारा। दुकान पर लगे कंप्यूटर को भी ले गई टीम।

रेलवे टिकट की कालाबाजारी की सूचना पर आरपीएफ और रेलवे सीआईबी की टीम ने शनिवार को आजमगढ़ के पुरानी सब्जीमंडी (कटरा) क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान एक टिकट बनाने वाले को पुलिस ने उठा लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। आरपीएफ की इस कार्रवाई क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अवैध रेलवे टिकट का काम जिले में जोरशोर से चल रहा है। अब तक कई टिकट दलाल जिले में पकड़े भी जा चुके हैं। तो वहीं अवैध सॉफ्टवेयर के माध्यम से टिकट निकालने का काम भी बदस्तूर जारी है। फर्जी टिकट को लेकर रेलवे के सीआईबी टीम को शनिवार की सुबह एक सूचना मिली कि शहर के पुरानी सब्जीमंडी (कटरा) क्षेत्र में स्थित एक दुकान से फर्जी टिकट निकाला जा रहा है। इस सूचना पर सीआईबी टीम ने आरपीएफ टीम के साथ शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुरानी सब्जीमंडी क्षेत्र स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के बगल में एक फोटो स्टेट व टिकट केंद्र पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने एक व्यक्ति को उठाया भी है, जिससे पूछताछ की जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र मीणा ने बताया कि फर्जी टिकट बनाए जाने की सूचना पर छापा मारा गया। पूछताछ के लिए एक व्यक्ति और दुकान पर लगे कंप्यूटर को भी जांच के लिए लाया गया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं