सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

Azamgarh: जेल में ही रहेंगे बाहुबली, हत्या प्रयास में सेशन कोर्ट में एक अगस्त को होगी जमानत पर सुनवाई, दो में मिली जमानत



 


आजमगढ। समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव को फिलहाल अभी जेल में ही रहना होगा। गुरुवार को रमाकांत यादव एससी/एसटी के मामले में कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान आचार संहिता उल्लघंन व थाने के घेराव के दो मामले में उनके द्वारा लगाई गयी जमानत अर्जी को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया जबकि हत्या के प्रयास के मामले में सेशन कोर्ट ने सुनवाई की तिथि एक अगस्त 2022 निर्धारित की है। रमाकांत यादव के खिलाफ वर्तमान में कुल सात मामले विचाराधीन हैं।

बता दें कि वर्ष 1998 के चुनाव में सपा के टिकट पर रमाकांत यादव चुनाव मैदान में उतरे थे। उस समय बसपा ने अकबर अहमद डंपी को मैदान में उतारा था। चुनाव के दौरान दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था। 17 दिसबंर 1998 को रमाकांत यादव और पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी का काफिला आमने सामने हो गया था। इस मामले में रमाकांत यादव, उनके भाई उमाकांत यादव अकबर अहमद डंपी, झिनकू सिंह सहित 79 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में सभी 79 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगी है। वहीं 3 फरवरी वर्ष 2017 को चुनाव के दौरान रमाकांत यादव के समर्थक के वाहन से 2,12,000 रुपये बरामद हुए थे। इसे लेकर रमाकांत यादव उनके भांजे रंगेश यादव समेत सैकड़ों लोगों ने फूलपुर कोतवाली के अंबारी चौक पर सड़क जाम किया था। इस मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ चार्जशीट दखिल किया था। दोनों मामलों में कोर्ट द्वारा गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। रमाकांत यादव सोमवार को कोर्ट में पेश हुए थे जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। निचली अदालत से जमानत खारिज होने के बाद रमाकांत ने सेशन कोर्ट में अपील की है, जिसपर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 01 अगस्त 2022 तिथि निर्धारित की है। इसके अलावा कोर्ट में रमाकांत यादव के खिलाफ एससी/एससी एक्ट सहित कुल सात मामले विचाराधीन हैं। रमाकांत यादव एससी/एसटी के मामले में गुरुवार को कोर्ट में पेश हुए। इस मामले को भी सेशन में कमिट कर दिया गया है। वहीं रमाकांत यादव के अधिवक्ता द्वारा आचार संहिता उल्लघंन व सड़क जाम के दो मामलों मेें उनकी अर्जी दाखिल की गयी थी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। जब तक हत्या के प्रयास के मामले में रमाकांत को जमानत नहीं मिलती है उन्हें जेल में ही रहना होगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं