सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पंचायत उपचुनाव, तीन प्रधानी और छह बीडीसी सदस्यों ने लिया पर्चा वापस


चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

दो प्रधान और सात बीडीसी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान के रिक्त चार, बीडीसी सदस्य (सदस्य क्षेत्र पंचायत) के नौ और सदस्य ग्राम पंचायत लिए 168 पदों के लिए चार अगस्त को मतदान होगा। नामांकन प्रकिया के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रधान पद के तीन व बीडीसी सदस्य पद के दो सहित कुल छह प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया है। इस प्रकार ग्राम प्रधान के दो और बीडीसी सदस्य पद के सात प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। उधर, चुनाव चिह्न आवंटन के साथ प्रत्याशियों ने चुनाव में ताकत झोंक दी है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ब्लाक अहरौला की ग्राम पंचायत सहुवहिया से प्रधान पद (महिला) सीट पर चार प्रत्याशी रेहाना, सिद्दीका बानो, सादिका बानो व अली बानो चुनाव मैदान में हैं। जबकि ब्लाक तरवां की ग्राम पंचायत डंडवल से (अनुसूचित जाति) निशा निर्विरोध चुनी गईं। उधर, ब्लाक फूलपुर की ग्राम पंचायत फूलपुर देहात से प्रधान पद के चार प्रत्याशियों में संदीप, शेर बहादुर व अनिल ने पर्चा वापस ले लिया, जिससे सुरेंद्र बहादुर निर्विरोध चुने गए। जबकि ब्लाक फूलपुर की ग्राम पंचायत कतरानूरपुर से प्रधान पद (अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए छह प्रत्याशी हैं। जिसमें राधिका, नंदलाल, हरिंद्र, अफसर, नाजिया बानो व अजरुन्निशा हैं। जबकि बीडीसी सदस्य पद के लिए ब्लाक अहरौला की ग्राम पंचायत कोतवालीपुर तीन, जहानागंज के आजमबांध से सत्यभावना निर्विरोध, जहानागंज के करउत में दो प्रत्याशी और तहबरपुर बेगपुर खालसा से अनीता मौर्य, पल्हनी के मुंडा से गुंजा मौर्य, फूलपुर के नौहरा से रेशमा यादव, महराजगंज के देवारा जदीद से रामशंकर, लालगंज के उबारपुर लखमीपुर से ऊषा व ब्लाक सठियांव के बम्हौर से अशरफी निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुनीं गईं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं