सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Azamgarh: मारपीट कर एक व्यक्ति को पोखरी में फेंका मौत


पट्टे के विवाद को लेकर घटना को दिया अंजाम

आजमगढ़। गंभीरपुर क्षेत्र के असाउरटीकर गांव में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को पट्टे के विवाद को लेकर लाठी-डंडे से मारपीटकर पोखरे में फेंक दिया। बदमाशों के वहां से जाने के बाद गांव के लोगों ने उक्त व्यक्ति को पोखरे से निकाला और लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां ‌डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर  पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका की पत्नी ने विपक्षी पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। 

  जानकारी के अनुसार असाउरटीकर (गंभीरपुर) निवासी रामअवतार मजदूरी करके परिवार की जीविका चलाते थे। मृतक की पत्नी अनरमा देवी ने बताया कि ग्राम सभा की पोखरी का पहले हमारे देवर विनोद ने मत्स्य पालन के लिए पट्टा करवाया था। वर्ष 2018 में पट्टा की अवधि समाप्त हो गई, लेकिन उस समय वर्षा के कारण मछलियों को निकाला नहीं जा सका था। इस बीच पता चला कि दूसरा कोई व्यक्ति पट्टा लेने का प्रयास कर रहा है, तो एसडीएम लालगंज को प्रार्थना पत्र दिया गया। एसडीएम ने ग्राम प्रधान अवधेश सरोज को निर्देशित किया कि जब तक पट्टा नहीं हो जाता तब तक उसकी देखरेख की जिम्मेदारी प्रधान खुद संभालेंगे। उसके बाद प्रधान ने हम दोनों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी थी। प्रतिदिन की तरह रविवार की रात पति-पत्नी पोखरी की निगरानी के लिए गए थे और वहीं सोए थे। उसी दौरान रात 12 बजे विपक्षी अपने कुछ साथियों के साथ आया और अपशब्द कहने लगा, जिसका विरोध किया तो सभी मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया और घायल पति को पोखरी में फेंक दिया। चीख-पुकार सुनकर घर के लोग आए और पति को पोखरे से बाहर निकालकर लालगंज सीएचसी ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गंभीरपुर थानाध्यक्ष रामप्रसाद बिंद ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं