सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अमृत महोत्सव की तैयारियों को लेकर ब्लाक प्रमुखों से किया संपर्क

शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री आजमगढ़ अनिल मिश्रा द्वारा भारत माता की प्रतिमा भेंट करते हुए प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार पांडेय।

आजमगढ़। आजादी के 75वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में एक अगस्त को अमृत महोत्सव मनाया जाएगा।
 इस क्रम में शनिवार को महासंघ के मंडल अध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रासबिहारी यादव, कोषाध्यक्ष सुजीत सिंह, मंत्री अतुल कुमार यादव और अमृत महोत्सव कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार सिंह और जिला मंऋी अनिल मिश्र ने कोयलास, अतरौलिया, रानी की सराय, पल्हनी आदि ब्लाकों में जाकर ब्लाक प्रमुखों से संपर्क किया। मंडल अध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि ब्लाक प्रमुखों से विद्यालयों में प्रभातफेरी, राष्ट्रभक्ति उद्घोष करते हुए भ्रमण, गोष्ठी के आयोजन कर शहीदों को नमन करने के कार्यक्रमों को कराने का आह्वान किया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं