सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: प्रे‌ेमिका की बहन पर प्रेमी ने चाकू से किया हमला

युवक के ‌खिलाफ थाने में दर्ज कराया रिपोर्ट

आजमगढ़। फूलपुर कोतवली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका की बहन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया। परिवार के लोग युवती को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। इलाज के बाद युवती बहन को लेकर फूलपुर कोतवाली पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

पवई थाना क्षेत्र के कछरा गांव निवासी सोनू राजभर और एक युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पीड़िता का आरोप है कि चार माह पूर्व सोनू राजभर युवती को लेकर भाग गया था। उसके बाद युवक अपने साथ युवती को चार माह तक अपने घर कछरा में रखा। कुछ दिनों तो सबकुछ ठीक था, लेकिन बाद में प्रेमी अपने घर वालों के साथ युवती को तरह-तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। चार दिन पहले किसी तरह से सोनू के चंगुल से भाग कर युवती अपने बहन के घर चली आई थी। शनिवार को लगभग 12 बजे युवक सोनू राजभर युवती की बहन घर पहुंचा, परिवार के लोगों ने विरोध किया, तो जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी बीच युवती की बड़ी बहन उसे रोकने की कोशिश की तो उसके हाथ पर कई बार चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवती की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार मची तो आस पड़ोस के लोग आ गए, तो युवक मौके से फरार हो गया। लोगों ने युवती काे अस्पताल लेकर भागे। इलाज के बाद युवती के साथ थाने जाकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं