सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: वरिष्ठ छायाकार हरीश चौहान के निधन पर कांग्रेसियों में शोक



दो‌ मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि, बोले मी‌डिया जगत को हुई क्षति

आजमगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर वरिष्ठ प्रेस छायाकार हरीश चौहान के निधन पर दुख व्यक्त किया। दो मिनट का मौन रखा और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने कहा कि हरीश चौहान जी काफी सहज और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। अपने कार्य के प्रति इमानदारी और निष्पक्षता से 20 वर्षों से मीडिया जगत से जुड़े थे। मात्र 38 वर्ष की अल्प आयु में उनका निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को जो अपूर्णीय क्षति हुई उसे पूरा कर पाना संभव नहीं है। हम कांग्रेसजन उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते है। शोक सभा में रमेश राजभर, मनोज कुमार सिंह,  राम प्रताप यादव,  मुन्नू यादव, जगदंबिका चतुर्वेदी एडवोकेट, अंसार अहमद, शीला भारती, रियाज अहमद, राजदेव कन्नौजिया, शैलेंद्र सिंह, अरविंद जैसवार, शुभम राय, रविशंकर पांडेय, अंशुमाली राय, सुधाकर पाठक, किरन कुमारी, जितेंद्र कुमार, शंभू शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं