सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

Azamgarh: पेशी के लिए आया बंदी बेहोश होकर गिरा

पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती

आजमगढ़। जिला कारगार में सजा काट रहा बंदी शुक्रवार को पेशी पर आया था। इस दौरान कोर्ट में पेशी के बाद दोपहर में लाकअप में लौटते समय वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

  जानकारी के अनुसार महराजगंज के कुंभवट गांव निवासी अजय कुछ माह पहले अपहरण के एक मामले में जेल में निरुद्ध किया गया था। उक्त मामले में शुक्रवार को सुनवाई थी, सुरक्षा के बीच उसे कोर्ट लाया गया था। पेशी के बाद उसे लाकअप में ले जाया जा रहा था, इसी बीच उसकी तबियत बिगड़ना शुरू हो गई। उसे पुलिस को अपनी खराब तबियत की जानकारी दी, जब तक पुलिस वाले कुछ करते वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके बेहोश होते ही वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। इमरजेंसी में तैनात डा. अनिलेश कुमार ने बताया कि बंदी से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही सीढ़ी से गिर गया था जिसके कारण कमर में चोट लग गई थी। इसी कारण थोड़ी परेशानी बढ़ गई है। हालांकि ब्लड प्रेशर ठीक है। जांच और दवा लिखने के साथ जिला अस्पताल के आर्थो सर्जन डा. पीवी प्रसाद को रेफर कर दिया है। इसके बावजूद हालत में सुधार नहीं होता है तो उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं