सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh:सफाईकर्मचारी की मौत से गुस्सा, नगर में ठप रखा सफाई कार्य

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, नपं में किया प्रदर्शन

आजमगढ़। साथी सफाईकर्मी की अतरौलिया के मदियापार मोड़ स्थित कटरे के बेसमेंट से शव से आक्रोशित सफाईकर्मियों ने बुधवार को नगर पंचायत में प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर में सफाई व्यवस्था को ठप रखा और मामले की जांच कर जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी सागिर अहमद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के स्वजन ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। सफाई कर्मचारियों का कहना था कि जिस फाइनेंस कंपनी से सागिर ने लोन लिया था और पैसे का लेन-देन किया उस कंपनी की भूमिका को भी जांच के दायरे में लाया जाए। आंदोलन की सूचना मिलते ही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डा. लव कुमार मिश्रा, चेयरमैन सुभाष चंद्र जायसवाल तथा सभासद दिनेश मद्धेशिया ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों की मांग को अतरौलिया थाना प्रभारी रुद्रभान पांडेय के समक्ष रखा। कर्मचारियों की मांग को थाना प्रभारी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने जहां पर सागिर का शव मिला था उस स्थान पर लगे सीसीटीवी फुटेज को कर्मचारियों को दिखाकर मामले को शांत कराया। आश्वस्त किया कि सभी पहलू पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उनके आश्वासन से संतुष्ट सफाई कर्मचारियों ने दोपहर 12 बजे धरना समाप्त कर दिया, लेकिन नगर की सफाई का काम शुरू नहीं किया था।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं