सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh:पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, चालक गिरफ्तार


अन्य फरार, दो पशु बरामद

आजमगढ़। शेखपुर बछौली बैरियर पर रविवार की देर रात पुलिस कर्मियों द्वारा पशु लदा पिकअप रूकवाने का प्रयास किया गया। लेकिन पशु तस्करों ने वाहन को नहीं रोका और पुलिसकर्मियों को कूूचलने का प्रयास किया। पुलिस ने जब बदमाशों का पीछा किया तो पथराव कर दिया। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें भी आईं। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पिकअप पर लदे दो पशुओं सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया।उपनिरीक्षक उमेशचंद्र यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे और उनकी टीम शेखपुर बछौली में बैरियर लगाकर रात के समय चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मेहनाजपुर की ओर से आने वाले एक पिकअप को रुकने का इशारा किया। चालक गाड़ी को तेज करते हुए जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया। जवान किसी तरह से इधर-उधर हटकर बच गए। चालक निहोरगंज की तरफ गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर पिकअप के ढाला पर खड़े तीन तस्कर ईंट-पत्थर चलाने लगे, जिससे कई पुलिस कर्मियों को चोटें आई। कुछ दूरी पर तस्कर गाड़ी खड़ी कर भागने लगे। सिपाहियों ने चालक ओंकार चौहान निवासी जाफरपुर, थाना मेंहनगर को गिरफ्तार कर लिया और पिकअप पर लदे दो पशुओं को बरामद कर लिया। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं