सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बारिश बनी जानलेवा: लालगंज में दीवार ढहने से एक की मौत

अहरौला में बारजा गिरा चार घायल, पवई में कच्चे मकान की दीवार गिरी आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बृहस्पतिवार को अहरौला, लालगंज और पवई में बारिश के कारण तीन अलग-अलग हादसे हुए। इनमें लालगंज में कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अहरौला में मकान का बारजा गिरने से चार लोग घायल हो गए। पवई में कच्चे मकान की दीवार ढहने से बड़ा हादसा टल गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया बाजार में इकबाल पुत्र माजिज के दो मंजिला मकान का बारजा अचानक गिर पड़ा। नीचे संचालित जनरल स्टोर पर उस समय ग्राहक मौजूद थे। हादसे में एक ग्राहक और उसकी माता को हल्की चोटें आईं, जबकि इकबाल के साडू अकबर की पुत्रियां रेशमा समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बारजा गिरने से जनरल स्टोर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदार को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के बेरवा विशंभरपुर गांव में लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई...

Azamgarh: बीएसएनएल कर्मियों के शोषण के विरोध में सीडाट पर कर्मियों का प्रदर्शन

बांह पर काली पट्टी बांध जताया विरोध, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी 

आजमगढ़। सरकार पर बीएसएनएल कर्मियों के शोषण का आरोप लगाते हुए बांह पर काली पट्टी बांधकर गुरूवार को आल यूनियन एंड एसोसिएशन बीएसएनएल दिल्ली के आह्वान पर सी-डाट परिसर में बीएसएनएल के सभी घटकों ने धरना दिया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार पर बीएसएनएल के अंत करने की साजिश का आरोप लगाया।

  आजमगढ़ के जिला संयोजक एवं बीएसएनएल ईयू के जिला सचिव आनंद कुमार सिंह ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। संगठन के अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि सरकार और बीएसएनएल प्रबंधन राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन के तहत बीएसएनएल के 14,917 मोबाइल टावरों को निजी हाथों में सौंपने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार के इस फैसले को लागू करने के लिए सीएमडी, बीएसएनएल तेजी से कार्रवाई कर रहे है। गुलाब राय ने कहा कि बजट में सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह बीएसएनएल के मोबाइल टावरों और ऑप्टिक फाइबर (ओएफसी) को निजी हाथों को सौंपने के माध्यम से 40,000 करोड़ रुपये की कमाई करेगी। यदि राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन के तहत बीएसएनएल के टावरों और ओएफसी को निजी हाथों को सौंप दिया जाता है तो उसके बाद बीएसएनएल को अपने स्वयं के टावरों और ओएफसी का उपयोग करने के लिए निजी कंपनी को किराए का भुगतान करना होगा। यह बताने की जरूरत नहीं है कि इससे बीएसएनएल अंत हो जाएगा। इस मौके पर प्रशांत यादव, माता प्रसाद यादव, अभिनव द्विवेदी, दुर्गेश यादव अविनाश मौर्य, शिव शंकर, गुलाब मौर्या, वैभव सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, वैष्णो सिंह, अशोक यादव, संतोष कुमार सिंह, किस्मती मौर्या, सुनील, वरुण गुप्ता, मुनीलाल यादव, धर्मेंद्र सिंह, अजय, संदीप कुमार, रामजीत, अवनीश सिंह आदि लोग शामिल रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं