सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: हरे परिधान पहनकर महिलाओं ने उत्साह से मनाई हरियाली तीज

आजमगढ़। रविवार को जिले में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व पर शहर में कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं ने हरे परिधान पहनकर उत्साह के साथ पर्व मनाया। 
 सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का त्योहार व‍िशेष होता है। पति की लंबी आयु की कामना के साथ मां पार्वती और भगवान शिव की पू़जा की करती हैं। धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता को एक सूत्र में पिरोने का पर्व हरियाली तीज मनाया गया। इस क्रम में इनरव्हील क्लब ने शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ह‌रे परिधान पहनकर महिलाओं ने हरियाली तीज का उत्सव भी मनाया। जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य किया। हाथों पर सजी मेहंदी की महक और रंग-बिरंगे वस्त्रों की चमक से माहौल खुशनुमा हो गया। महिलाओं ने बताया कि इस तरह आयोजन से हमें हमारी संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने ऐसे आयोजन करवाते रहने की बात कही। कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व का बड़ा महत्व है। त्योहार हमें अपनी संस्कृति और विरासत से जोड़ते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की बात कही।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं