सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

Azamgarh: रोड पार करने के दौरान बोलेरो के धक्के से युवक की मौत


भदोही के जंगीगंज बाजार में हुई घटना

जीयनपुर के कइता गांव का था युवक

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

आजमगढ़। भदोही के जंगीगंज बाजार में सड़क क्रास कर रहे युवक को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक जंगीगंज से प्रयागराज जाने के लिए बस पकड़ने के लिए पहुंचा था। इस दौरान हाईवे क्रॉस करते समय बोलेरो ने टक्कर मार दी।

  मृतक की पहचान 29 वर्षीय अजीत वर्मा के रूप में हुई है। वह एमबीबीएस करने के बाद प्रयागराज एक हॉस्पिटल में इंटर्नशिप कर रहा था। वह जंगीगंज से प्रयागराज जाने के लिए बस पकड़ने के लिए हाईवे क्रॉस कर रहे था। उसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने अजीत वर्मा 27 पुत्र उदय नारायण वर्मा को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया है।​​​​​​​मूल रूप से आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कइता गांव का निवासी था।  अजीत वर्मा अपने पिता उदयनारायण वर्मा के साथ भदोही जिले जंगीगंज में रहते थे। अजीत के पिता जिला हॉस्पिटल ज्ञानपुर भदोही में डॉक्टर है। वहीं भदोही जिले के जंगीगंज में  मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते हैं। अजीत वर्मा चाइना से एमबीबीएस करने के बाद वर्तमान समय में बेली हॉस्पिटल इलाहाबाद में इंटर्नशिप कर रहा था। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अजीत तीन भाइयों में सबसे बड़ा थे। 21 मई 2021 को शादी हुई थी, पत्नी बिट्टू का रो-रोकर बुरा हाल है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं