सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने किया विशेष लोक आदालत का शुभारंभ

लोक अदालत में आए 313 वाद, आठ का हुआ निस्तारण

आजमगढ़। आर्बिट्रेशन के वादों से संबंधित मामलों के निपटारे को लेकर आयोजित विशेष लोक अदालत का शुभारंभ प्रभारी जनपद न्यायाधीश बीडी भारती ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीपार्चन कर किया।इस दौरान विशेष लोक अदालत में आए 313 वादों में से आठ आर्बिट्रेशन वादों का निस्तारण किया गया। सुश्री अनीता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि वादकारी अपने वादों से संबंधित न्यायालय में जाकर मुकदमें का निस्तारण कराए एवं इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठाए।लोक अदालत में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या एक  द्वारा तीन वादों का, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या तीन द्वारा एक वाद का, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या छह द्वारा एक वाद का, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या सात द्वारा तीन वादों का समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। इस प्रकार कुल 313 वादों में से आठ आर्बिट्रेशन वादों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश वर्मा तृतीय, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, रामानंद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या 06, अनिल कुमार वर्मा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या 08, सौरभ सक्सेना अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या -07 सहित सभी न्यायिक अधिकारीगण, फाईनेंस कंपनी के प्रबंधक, अधिवक्ता, वादकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं