सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: युवती से बरामद रूपये खा गई पुलिस, एसआई सहित पूरी चौकी नपी

दो निलंबित, 12 लाइन हाजिर



आजमगढ़। युवती से बरामद 30 हजार रुपये गबन करने के मामले में पूरी पुलिस चौकी पर ही गाज गिर गई। एसआई समेत दो को निलंबित कर गया तो 12 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।  

यूपी के आजमगढ़ जिले में एक युवती से बरामद 30 हजार रुपये गबन करने के मामले में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रकरण में पूरी पुलिस चौकी पर ही गाज गिर गई। चौकी प्रभारी (सब इंस्पेक्टर) और एक सिपाही को जहां निलंबित कर दिया गया। तो वहीं चौकी पर तैनात 12 अन्य आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। वर्तमान में पूरी चौकी खाली हो गई है।

गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती दो जुलाई को घर से 30 हजार रुपये और मोबाइल लेकर भाग गई थी। जिसे निजामाबाद थाना अंतर्गत मक्खनपट्टी डगरा के पास ग्रामीणों ने देर रात पकड़ा। सूचना पर फरिहां चौकी प्रभारी एक आरक्षी के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को लेकर चौकी ले आए। पुलिस ने युवती के पास 30 हजार रुपये और मोबाइल बरामद किया। पूछताछ के बाद गंभीरपुर थाने का मामला होने पर फरिहां चौकी पुलिस ने उसे गंभीरपुर पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीरपुर थाने पर परिजनों को बुला कर युवती को उनके हवाले कर दिया गया। युवती ने परिजनों को बताया कि वह 30 हजार रुपये भी लेकर गई थी। जिस पर उसकी मां गंभीरपुर पुलिस ने बरामद पैसा मांगने लगी। इस पर गंभीरपुर पुलिस ने फरिहां चौकी के पास भेज दिया। फरिहां चौकी पहुंचने पर वहां भी यह बताया गया कि युवती से जो भी बरामदगी हुई वो गंभीरपुर थाने के हवाले कर दिया गया। इस पर युवती की मां ने एसपी अनुराग आर्य से गुहार लगाई। एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी फरिहां ज्ञानचंद तिवारी व आरक्षी सौरभ पांडेय को दो दिन पूर्व निलंबित कर दिया। कार्रवाई करने के बाद भी साहब ने प्रकरण को दबाए रखा और इसकी कोई जानकारी किसी को नहीं दी गई। वहीं इसी प्रकरण में एसपी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए फरिहां चौकी पर तैनात अन्य सभी 12 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है। लेकिन कार्रवाई को लेकर बयान देने से सभी बचते नजर आ रहे हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं