सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Azamgarh: ग्रामीणों के विरोध के आगे अतिक्रमण नहीं हटवा सके नायब तहसीलदार, लौटे वापस


चांदपट्टी के मेहरा गांव में सरकारी भूमि पर ग्रामीणों का वर्षों से है कब्जा

तीन दिन पूर्व कब्जा हटा लेने की तहसील प्रशासन ने की थी नोटिस चस्पा

आजमगढ़। सगड़ी तहसील के चांदपट्टी मेहरा गांव में सरकारी जमीन पर बने 35 मकानों पर मंगलवार को बेदखली के लिए तहसील प्रशासन ने नोटिस चस्पा किया था। शुक्रवार को देर शाम कब्जा हटाने गए नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा को ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। कब्जेदारों को 24 घंटे के अंदर कब्जा हटा लेने का निर्देश देते हुए नायब तहसीलदार वापस लौट आए। 
 बता दें कि सगड़ी तहसील के चांदपट्टी मेहरा गांव में सरकारी जमीन पर कई दशक पहले से 35 परिवार मकान बनाकर रहते हैं। 2018 में गांव के ही मोहम्मद अली ने सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे की शिकायत की। शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो मोहम्मद अली हाईकोर्ट चला गया। हाई कोर्ट के निर्देश पर दो हजार अट्ठारह में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए लोगों के खिलाफ तहसीलदार न्यायालय में 15 सी का मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमे में 35 लोगों के खिलाफ बेदखली का आदेश हुआ। मंगलवार को इन घरों पर लेखपाल रितेश और अन्य तहसील के कर्मचारियों ने नोटिस चस्पा किया। 3 दिन के अंदर कब्जा हटा लेने का निर्देश दिया। समय सीमा बीत जाने के बाद शुक्रवार को देर शाम नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा तहसील कर्मियों के साथ अतिक्रमण हटाने गए । मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। विरोध करते हुए जौवाद खान, अबू सहमा, अब्दुलरब,संतु आदि ने कहा कि जमाने से हम लोग इस जमीन पर घर मकान बनाकर रहते हैं। अब हम कहां जाएंगे। नायब तहसीलदार कब्जेदारों को 24 घंटे के अंदर अपना कब्जा हटाने का निर्देश देते हुए बिना अतिक्रमण हटाए वापस लौट आए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं